भारतीय इतिहास के प्रमुख 27 युद्ध


भारतीय इतिहास में हुवे विभिन्न युद्धों का वर्णन सिलसिलेवार रूप से नीचे दिया जा रहा है |

ई.पू.

1. हाईडेस्पीज का युद्ध(326)- सिकंदर और पंजाब के राजा पोरस के बीच जिसमे सिकंदर की विजय हुई |

2. कलिंग की लड़ाई (261) -सम्राट अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया था और युद्ध के रक्तपात से विचलित होकर उन्होंने युद्ध न करने की कसम खाई |

ईस्वी:

1. सिंध की लड़ाई (712)- मोहम्मद कासिम ने अरबों की सत्ता स्थापित की |

2. तराईन का प्रथम युद्ध (1191) – मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ था | चौहान की विजय हुई |

3. तराईन का द्वितीय युद्ध (1192) – मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच| इसमें मोहम्मद गौरी की विजय हुई |

4. चंदावर का युद्ध (1194) – इसमें मुहम्मद गौरी ने कन्नौज के राजा जयचंद को हराया |

5. पानीपत का प्रथम युद्ध (1526) -मुग़ल शासक बाबर और इब्राहीम लोधी के बीच |

6. खानवा का युद्ध (1527) – इसमें बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया |

7. घाघरा का युद्ध (1529) -इसमें बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में अफगानों को हराया |

8. चौसा का युद्ध (1539)– इसमें शेरशाह सूरी ने हुमायु को हराया |

9. कन्नौज /बिलग्राम का युद्ध (1540) – इसमें फिर से शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को हराया व भारत छोड़ने पर मजबूर किया |

10. पानीपत का द्वितीय युद्ध (1556) -अकबर और हेमू के बीच |

11. तालीकोटा का युद्ध (1565)- इस युद्ध से विजयनगर साम्राज्य का अंत हो गया क्यूंकि बीजापुर, बीदर,अहमदनगर व गोलकुंडा की संगठित सेना ने लड़ी थी |

12. हल्दी घाटी का युद्ध (1576)- अकबर और राणा प्रताप के बीच, इसमें राणा प्रताप की हार हुई |

13. प्लासी का युद्ध (1757)- अंग्रेजो और सिराजुद्दौला के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई और भारत में अंग्रेजी शासन की नीव पड़ी |
14. वांडीवाश का युद्ध (1760)- अंग्रेजो और फ्रांसीसियो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियो की हार हुई |

15. पानीपत का तृतीय युद्ध (1761)- अहमदशाह अब्दाली और मराठो के बीच | जिसमे फ्रांसीसियों की हार हुई |

16. बक्सर का युद्ध (1764)- अंग्रेजो और शुजाउद्दौला, मीर कासिम एवं शाह आलम द्वितीय संयुक्त सेना के बीच | अंग्रेजो की विजय हुई | अंग्रेजो को भारत वर्ष में सर्वोच्च शक्ति माना जाने लगा |

17. प्रथम मैसूर युद्ध (1767-69)- हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जिसमे अंग्रेजो की हार हुई

18. द्वितीय मैसूर युद्ध (1780-84)- हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जो अनिर्णित छूटा |

19. तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध (1790)- टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच लड़ाई संधि के द्वारा समाप्त हुई |

20. चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध (1799)- टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच , टीपू की हार हुई और मैसूर शक्ति का पतन हुआ |

21. चिलियान वाला युद्ध (1849)- ईस्ट इंडिया कंपनी और सिखों के बीच हुआ था जिसमे सिखों की हार हुई |

22. भारत चीन सीमा युद्ध(1962)- चीनी सेना द्वारा भारत के सीमा क्षेत्रो पर आक्रमण | कुछ दिन तक युद्ध होने के बाद एकपक्षीय युद्ध विराम की घोषणा | भारत को अपनी सीमा के कुछ हिस्सों को छोड़ना पड़ा |

23. भारत पाक युद्ध (1965)- भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई | भारत पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता हुआ |

24. भारत पाक युद्ध (1971)- भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई | फलस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतन्त्र देश बना |

25. कारगिल युद्ध (1999)- जम्मू एवं कश्मीर के द्रास और कारगिल क्षेत्रो में पाकिस्तानी घुसपैठियों को लेकर हुए युद्ध में पुनः पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और भारतीयों को जीत मिली |

Please Like and Share...