योगी आदित्यनाथ से जुड़ी कुछ ऱोचक बातें – Facts about cm Yogi Adityanath


india के सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य के नए मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ हमेशा से ही अपने तीखे भाषणों को लेकर चर्चा में रहते है। अपनी कट्टर हिंदू सोच रखने वाले योगी आदित्यनाथ के बारे में कई ऐसी बाते है जो कोई नहीं जानता तो आइये जानते है उनके जीवन से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य।

1. योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है।

2. योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून सन् 1972 में उत्तराखण्ड में हुआ था।

3. योगी हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, जो हिन्दू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है

4. उनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है जो फॉरेस्ट रेंजर थे।

5. वे ग्रेजुएट है योगी ने सन् 1992 में गणित में B.sc भी की है।

6. योगी M.sc की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने गोरखपुर गए यहां गोरक्षनाथ पीठ के महन्त अवैद्यनाथ की दृष्टि इन पर पड़ी और सन् 1994 में ये पूर्ण संन्यासी बन गए ।

7. सन्यासी बनने के बाद ही इनका नाम इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ पड़ा।

8. योगी देश की बारहवीं लोक सभा (1998-99) के सबसे युवा सांसद थे।

9. योगी आदित्यनाथ 5 बार सांसद बन चुके है।

10. 7 सितम्बर सन् 2008 को योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ था। इस हमले में वे बाल-बाल बचे थे।

11. योगी सीआरपीसी की धारा 151A, 146, 147, 279, 506 के तहत जेल भी जा चुके है।

12. सन् 2005 में योगी आदित्यनाथ कथित तौर पर 1800 ईसाइयों का शुद्धीकरण कर उन्हें हिन्दू धर्म में शामिल करा चुके है।

13. योगी के आदेश पर गोरखनाथ मंदिर में होली और दीपावली भी एक दिन बाद मनाई जाती है।

14. योगी की बाघ के बच्चे को दूध पिलाने की तस्वीरें सामने आ चुकी है।

15. पाँचवी बार सांसद बनने पर योगी ने संस्कृत में शपथ ली थी।

16. योगी आदित्यनाथ 19 मार्च सन् 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके है।

17. वे अपने बगावती तेवरों के लिए जाने जाते हैं। सन् 2007 के यूपी चुनाव में उन्होंने पसंदीदा 100 उम्मीदवारों की लिस्ट भाजपा को भेजी थी। मांग नहीं मानने पर उनका पार्टी से मतभेद हो गया। बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हस्तक्षेप से यह विवाद सुलझा।

18. योगी आदित्यनाथ UP के 21वे मुख्यमंत्री है।

19. योगी UP के तीसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बने है। उनके साथ UP में पहली बार 2 उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए है

20. योगी पर दंगा भड़काने और हत्या के प्रयास जैसे 3 केस भी है।

21. सन् 2017 के चुनाव में योगी ने करीब 200 से भी ज़्यादा रैलियां की और उसका नतीजा सबके सामने है।

22. योगी अविवाहित है,भारत में इस वक़्त 5 अविवाहित CM है जिनमे से एक योगी आदित्यनाथ भी है।

23. सूत्रों के मुताबिक योगी की कुल संपत्ति करीब 72 लाख है।

Ager Post Achi Lagi To Like And Share With Your Frienda Thank u....