महत्त्वपूर्ण विलोम शब्द इन हिंदी


2. विलोम शब्द
जो शब्द परस्पर विपरीत या विरोधी अर्थ प्रकट करते हैँ, उन्हेँ विलोम शब्द या विपरीतार्थक अथवा प्रतिलोम शब्द कहते हैँ। विलोम शब्दोँ के लिए निम्नलिखित बातेँ ध्यान मेँ रखनी चाहिए –
(1) शब्द जिस स्तर का हो, उसका विलोम भी उसी स्तर का होना अति आवश्यक है। यदि शब्द तत्सम है तो विलोम भी तत्सम होगा, जैसे – हस्ति - हस्तिनी। यदि शब्द तद्भव है तो विलोम भी तद्भव होगा, जैसे – हाथी - हथिनी।
(2) संज्ञा का विपरीतार्थी शब्द संज्ञा तथा विशेषण के लिए विशेषण शब्द ही विलोम होगा। जैसे – अधिक - न्यून। अधिक का विलोम ‘कम’ नहीँ होगा क्योँकि ‘कम’ शब्द उर्दू का है। कम का विलोम ज्यादा होगा।
महत्त्वपूर्ण विलोम शब्द :
• अंत – आदि
• अंश – पूर्ण
• अंतर्मुखी – बहिर्मुखी
• अंतरंग – बहिरंग
• अति – अल्प
• अपना – पराया
• अपराजित – पराजित
• अर्वाचीन – प्राचीन
• अकाल – सुकाल
• अभिज्ञ – अनभिज्ञ
• अनन्त – अन्त, सान्त
• अज्ञ – विज्ञ
• अधिमूल्यन – अवमूल्यन
• अपराधी – निरपराधी
• अथ (प्रारम्भ) – इति (समाप्ति)
• अकर्मक – सकर्मक
• अमृत – विष
• अथाह – छिछला
• अवर – प्रवर
• अवतल – उत्तल
• अतिथि – आतिथेय
• अतिवृष्टि – अनावृष्टि
• अधोगति – ऊर्ध्वगति
• अघोष – सघोष
• अभियुक्त – अभियोगी
• अग्र – पश्च
• अत्यधिक – स्वल्प
• अनुकूल – प्रतिकूल
• अनुराग – विराग
• अनुरक्त – विरक्त
• अनुरूप – प्रतिरूप
• अनाहूत – आहूत
• अग्रज – अनुज
• अधम – उत्तम
• अपेक्षा – उपेक्षा
• अल्पज्ञ – बहुज्ञ
• अल्पायु – चिरायु/दीर्घायु
• अवनि – अंबर
• असीम – ससीम
• अनुनासिक – निरानुनासिक
• अनिवार्य – ऐच्छिक/वैकल्पिक
• अधुनातन – पुरातन
• अस्त्रीकरण – निरस्त्रीकरण
• आदि – अंत
• आविर्भाव – तिरोभाव
• आरोह – अवरोह
• आगमन – निर्गमन
• आस्तिक – नास्तिक
• आग्रह – दुराग्रह
• आधुनिक – प्राचीन
• आविर्भूत – तिरोभूत/तिरोहित
• आवर्तक – अनावर्तक
• आगामी – विगत
• आज्ञा – अवज्ञा
• आर्द्र – शुष्क
• आलस्य – उद्यम
• आकाश – पाताल
• आचार – अनाचार
• आत्मनिर्भर – परजीवी
• आद्य – अंत्य
• आध्यात्मिक – सांसारिक
• आनन्द – शोक
• आह्लाद – विषाद
• आभ्यंतर – बाह्य
• आकुंचन – प्रसारण
• आह्वान – विसर्जन
• आलोचना – प्रशंसा
• आकर्षण – विकर्षण
• आमिष – निरामिष
• आसक्त – अनासक्त
• आशीर्वाद – अभिशाप
• आशा – निराशा
• आर – पार
• आवृत्त – अनावृत्त
• आस्था – अनास्था
• आयात – निर्यात
• आदान – प्रदान
• आया – गया
• आय – व्यय
• आश्रित – अनाश्रित
• इहलोक – परलोक
• इष्ट – अनिष्ट
• इच्छा – अनिच्छा
• ईश्वर – अनीश्वर
• उत्थान – पतन
• उद्धत – विनीत
• उपस्थित – अनुपस्थित
• उत्कृष्ट – निकृष्ट
• उपकार – अपकार
• उत्कर्ष – अपकर्ष
• उन्मीलन (खिलना) – निमीलन
• उन्नति – अवनति
• उद्घाटन – समापन
• उन्मूलन – स्थापन/रोपण
• उन्मुख – विमुख
• उपमान – उपमेय
• उर्वर – ऊसर/अनुर्वर
• उत्पति – विनाश
• उत्तरायण – दक्षिणायण
• उत्तरार्द्ध – पूर्वाद्ध
• उदयाचल – अस्ताचल
• उपमेय – अनुपमेय
• उपचार – अपचार
• उषा – संध्या
• उच्छ्वास – निःश्वास
• उज्ज्वल – धूमिल
• उत्तीर्ण – अनुत्तीर्ण
• उपार्जित – अनुपार्जित
• उल्लास – विषाद
• उपसर्ग – प्रत्यय
• उदार – अनुदार
• उद्भव – अवसान
• उपजाऊ – अनुपजाऊ
• उर्ध्व – अधर
• उधार – नकद
• उत्पादक – अनुत्पादक
• उपयोग – अनुपयोग/दुर्पयोग
• ऊपर – नीचे
• ऊँच – नीच
• ऋत – अनृत
• ऋण – उऋण
• ऋणी – धनी
• ऋजु – वक्र
• एक – अनेक
• एडी – चोटी
• एकता – अनेकता
• एकान्त – अनेकान्त
• एकाकी – समग्र
• एकार्थक – अनेकार्थक
• एकाधिकार – सर्वाधिकार
• ऐहिक – पारलौकिक
• ऐक्य – अनेक्य
• ऐश्वर्य – अनैश्वर्य
• औजस्वी – निस्तेज
• औचित्य – अनौचित्य
• औदार्य – अनौदार्य
• उपत्यका (पहाड़ के नीचे की समतल भूमि) – अधित्यका (पहाड़ के ऊपर की समतल भूमि)
• कटु – मधुर
• कदाचार – सदाचार
• कापुरुष – पुरुषार्थी
• कनिष्ठ – वरिष्ठ/ज्येष्ठ
• कठोर – मुलायम
• क्रय – विक्रय
• कल्याण – अकल्याण
• कायर – वीर
• कडुवा – मीठा
• कपूत – सपूत
• कपटी – निष्कपट
• कमजोर – बलवान
• कमी – वृद्धि, बेशी
• कर्कश – मधुर
• कलंकित – निष्कलंक
• कल्पित – यथार्थ
• कलुषित – निष्कलंक
• कसूरवार – बेकसूर
• कटुभाषी – मृदुभाषी
• काला – गोरा
• कुलदीप – कुलांगार
• कुमारी – विवाहिता
• क्रोध – शान्ति
• कोलाहल – नीरवता
• कर्मण्य – अकर्मण्य
• करणीय – अकरणीय
• कार्य – अकार्य
• कुपथ – सुपथ
• कुगति – सुगति
• कुमार्ग – सुमार्ग
• कुमति – सुमति
• कुरूप – सुरूप
• कृत्रिम – नैसर्गिक
• कृष्ण – शुक्ल
• कुलटा – पतिव्रता
• कृपा – कोप
• कृश – पुष्ट/स्थूल
• क्रिया – प्रतिक्रिया
• कीर्ति – अपकीर्ति
• कुख्यात – विख्यात
• कृपण – उदार
• कृतज्ञ – कृतघ्न
• कुटिल – सरल
• कोमल – कठोर
• क्षुण्ण – अक्षुण्ण
• क्षुद्र – विराट
• खंडन – मंडन
• खरा – खोटा
• खगोल – भूगोल
• खीझना – रीझना
• खुशी – गम
• खुशकिस्मत – बदकिस्मत
• खुशबू – बदबू
• खेद – प्रसन्नता
• गणतंत्र – राजतंत्र
• गंभीर – वाचाल/चंचल, चपल
• गरल – सुधा
• गरिमा – लघिमा
• गहरा – उथला
• गृहस्थ – संन्यासी
• ग्राम – नगर
• ग्राह्य – अग्राह्य/त्याज्य
• गुप्त – प्रकट
• गुरु – लघु
• गोचर – अगोचर
• गौरव – लाघव
• गौण – मुख्य
• गुण – अवगुण/दोष
• गर्मी – सर्दी
• गमन – आगमन
• घना – छितरा
• घात – प्रतिघात
• घृणा – प्रेम
• चंचल – स्थिर
• चपल – गंभीर
• चर – अचर
• चतुर – मूर्ख
• चढ़ाव – उतार
• चिँतित – निश्चिँत
• चिर – स्थिर
• चेतन – अचेतन/जड़
• चेतना – मूर्च्छा
• छली – निश्छल
• छाया – धूप
• जंगम – स्थावर
• जय – पराजय
• जन्म – मृत्यु
• जागरण – सषुप्ति/निद्रा