1. राजस्थान का राज्य खेल है।
Ans - बास्केटबॉल
2. पहली राजस्थानी फिल्म कौनसी है।
Ans - नजरानो
3. राजस्थान में प्रथम परमवीर चक्र किसे दिया गया।
Ans - हवलदार मेजर पीरू सिंह (1948, झुंझुनूं)
4. एशिया का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया।
Ans - जयपुर का विधायकपुरी
5. सीबीएसई का मुख्यालय कहां है।
Ans - नई दिल्ली में
6. राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल होता है।
Ans - छह वर्ष
7. आनंदमठ के रचयिता हैं।
Ans - बंकिम चंद्र
8. महानरेगा के वर्ष 2009-10 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में राजस्थान की किन दो पंचायतों का चयन किया गया है।
Ans - भीलवाड़ा जिले की आसींद पंचायत समिति की रामपुरा व बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ पंचायत समिति की बड़वास छोटी ग्राम पंचायत
9. सलेमाबाद में किस संप्रदाय की प्रधान पीठ है।
Ans - निम्बार्क
10. भारत में सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी कहां स्थित है।
Ans - असम
11. मिस्र में नील नदी पर कौनसा बांध है।
Ans - आसवान
12. नेशनल इंडियन मिल्रिटी कॉलेज स्थित है।
Ans - देहरादून
13. बाबरनामा किस भाषा में लिखा गया।
Ans - तुर्की
14. हम्मीर महाकाव्य के रचयिता हैं।
Ans - नयनचंद्र सूरि
15. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष हैं।
Ans -पीएल पूनियां
16. राजस्थान के हरमाड़ा क्षेत्र की किस महिला को कल्पना चावला अवार्ड दिया गया।
Ans - सरपंच नौरती देवी को
17. राजस्थान में पहली विधान सभा के अध्यक्ष कौन थे।
Ans - नरोत्तमलाल जोशी (झुंझुनूं से निर्वाचित)
18. पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल कौनसा है।
Ans - हॉकी.
19. भारत में पहला नोबल पुरस्कार किसे मिले।
Ans - रविंद्रनाथ टैगोर को
20. सर्वप्रथम लोकायुक्त संस्था की स्थापना किस प्रदेश ने की।
Ans - महाराष्ट्र
21. भारत में पहली मेट्रो ट्रेन शुरू हुई।
Ans -कोलकाता,1984 में
22. दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी कहां है।
Ans -अमेरिका के यनोस्टोन प्रांत के नेशनल पार्क में
23. पहली बार रेडियो कार्यक्रम किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया।
Ans - 1923 में बॉम्बे के रेडियो क्लब द्वारा
24. सद्दाम हुसैन द्वारा लिखा गया प्रेम कथा आधारित उपन्यास है।
Ans - जबीबा एंड द किंग
25. लेनिन का शव 86 साल से कहां सुरक्षित है।
Ans -मॉस्को के म्यूजियम में
26. वर्ष 2011 में ग्रैंड स्लेम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है।
Ans -बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स
27. राजस्थान में लागू की गई सबला योजना किससे संबंधित है।
Ans - बालिका सशक्तिकरण से
28. राजस्थान की भाषा के लिए राजस्थानी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया।
Ans - जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन
29. वर्ष 2011 फिल्म फेयर अवार्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री घोषित किया गया है।
Ans - शाहरुख खान व काजोल
30. भारतीय संविधान में कुल अनुच्छेद हैं।
Ans - 395
31. शेखावाटी के गांधी किसे कहा जाता है।
Ans - बद्रीनारायण सोढाणी को
32. लीलटांस पुरस्तक के रचयिता हैं।
Ans - कन्हैया लाल सेठिया
33. ऊंट श्रंगार का वर्णन किस गीत में किया जाता है।
Ans - गोरबंद
34. राजस्थान का खजुराहो कहा जाता है।
Ans - किराडू का मंदिर (बाडमेर)
35. राजस्थान का राज्य नृत्य कौनसा है।
Ans - घूमर
36. राष्ट्रपति अपना त्याग पत्र किसे सौंपते हैं।
Ans - उपराष्ट्रपति को
37. राज्य सभा का पदेन सभापति कौन होता है।
Ans - उपराष्ट्रपति
38. वर्तमान में भारत के नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार हैं।
Ans -छह
39. दुनिया का सबसे बड़ा रेल जंक्शन कहां है।
Ans - शिकागो
40. करमा कग्यू बौद्ध पंथ के मुखिया व सत्रहवें करमापा कौन हैं।
Ans - उग्येन त्रिनले दोरजे
41. हांगकांग स्थित पॉलिटिकल एंड इकोनोमिक रिस्क कंसल्टेंसी लिमिटेड द्वारा हाल ही जारी भ्रष्ट्र देशों की सूची में भारत कौनसे स्थान पर है।
Ans -चार
42. भारत ने अब तक कितने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेले हैं।
Ans - पांच
43. राजस्थान में किस जगह बाघ संरक्षण प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है।
Ans - जयपुर के शाहपुरा में
44. किस लेखक ने महात्मा गांधी पर विवादास्पद किताब लिखी है।
Ans - जोसेफ लेलीवेंड
45. राजस्थान के किस होटल को पर्यटन के क्षेत्र में पांच सितारा होटल का पुरस्कार मिला है।
Ans - जयपुर के जल महल को
46. राजस्थान का एकीकरण कब हुआ।
Ans - तीस मार्च 1949
47. भारत के प्रथम गृह मंत्री जिन्होंने राजस्थान का उद्घाटन किया।
Ans -सरदार वल्लभ भाई पटेल
48. अक्षय तृतीया किस हिंदी माह में आता है।
Ans - वैशाख
49. राजस्थान एटोमिक पावर स्टेशन कहां है।
Ans -रावतभाटा
50. भारत में कितने परमाणु बिजलीघर हैं।
Ans - बीस
51. आईएईए के अनुसार कोई भी व्यक्ति साल में कितने रेडिएशन के संपर्क में आता है तो उसे कैंसर का खतरा हो जाता है।
Ans - सालभर में 100 मिलिसीवर्ट
52 राजस्थान में सबसे लंबी पगड़ी बनाने का रिकार्ड है?
Ans -जोधपुर के एमडी रंगरेज के नाम। इन्होंने 450 मीटर लंबी पगड़ी बनाई।
53.किस भारतीय साहित्यकार को रूस का पुश्किन पुरस्कार देने की घोषणा हुई है?
Ans - आलोक श्रीवास्तव को उनकी पुस्कर आमीन के लिए।
54. कांग्रेस के 125 वर्ष पूरे होने पर कौनसी पुस्तक का प्रकाशन किया गया ?
Ans -कांग्रेस एंड द मेकिंग ऑफ द इंडियन नेशन
55. सचिन तेंडुलकर ने 50वां शतक किस देश के खिलाफ बनाया ?
Ans - दक्षिण अफ्रीका
56. भारतीय रेल का विश्व में कौनसा स्थान है।
Ans - चौथा
57. खाना बनाने वाली एलपीजी गैस में किसका मिश्रण होता है।
Ans - प्रोपेन, ब्यूटेन और पेंटेन
58. पीतल में कौनसी धातुओं का मिश्रण होता है।
Ans - जस्ता व तांबा
59. कांसा में किस धातु का मिश्रण होता है।
Ans - टिन व तांबा
60. स्टेनलेस स्टील में मिश्रण होता है।
Ans - लोहा, क्रोमियम, कार्बन व निकिल
61. आरक्षण की ईबीसी श्रेणी कौन सी है।
Ans -एकॉनोमिक बेकवर्ड क्लास
62. पीएसी के चैयरमेन कौन हैं।
Ans -मुरली मनोहर जोशी
63. भारत कितने वर्ष बाद सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना है?
Ans -19 वर्ष बाद
64. स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी लादूराम जोशी का जन्म किस जिले में हुआ।
Ans - सीकर
65. पानी पर दुनिया का सबसे लंबा पुल कहां बना है।
Ans -चीन में 42.50 किलोमीटर लंबा
66. हाडौती में कौन-कौन से क्षेत्र आते हैं।
Ans - कोटा, बूंदी, बारां व झालावाड़
67. डिग्गीपुरी के राजा किसे कहा जाता है।
Ans - श्री कल्याणजी को
68. लोक अदालत की शुरुआत राजस्थान में सबसे पहले कहां हुई।
Ans - कोटा में 1975
69. यूआईडी को क्या नाम दिया गया है।
Ans -आधार
70. उत्तरी भारत का प्रथम सर्प उद्यान कहां स्थित है।
Ans - कोटा में
71. टीआरपी का पूरा नाम क्या है।
Ans -टेली रेटिंग प्राइज
72. दुनिया की सबसे छोटी योग ट्रेनर है।
Ans -अहमदाबाद की छह वर्षीय श्रुति पांडे
73. देश का पहला ग्रीन रेल स्टेशन है।
Ans - जम्मू कश्मीर का मनवाल स्टेशन
74. मिले सुर मेरा तुम्हारा..गीत किसने लिखा था।
Ans -सुरेश माथुर
75. पांच बार वर्ल्ड चैंपियन महिला मुक्केबाज हैं।
Ans - एमसी मैरीकॉम
76. बांगड़ की मीरा गवरी बाई का मंदिर कहां स्थित है।
Ans - डूंगरपुर में
77. मेवाड़ महोत्सव कब व कहां आयोजित किया जाता है।
Ans - अप्रैल में उदयपुर में
78. सूर्य धरती के कितने गुना बड़ा है?
Ans -109
79. फेसबुक का जनक कौन है?
Ans -मार्क जकरबर्ग
80. सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्यों का कार्यकाल होता है?
Ans - दो वर्ष
81. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता कहां पर आयोजित की गई।
Ans - लंदन
82. 2011 की मिस वर्ल्ड कौन है।
Ans - इवियान सर्कोस (वेनेजुएला)
83. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त कौन है।
Ans - एस वाई कुरैशी
84. अरूणाचल के मुख्यमंत्री कौन है।
Ans - नाबाम टुकी
85. गरीबों के लिए एक रुपए में एक किलो चावल उपलब्ध कराने के लिए चावल योजना किस राज्य में शुरू की है।
Ans - आंध्र प्रदेश
86. रागदरबारी किसकी रचना है।
Ans - श्रीलाल शुक्ल
87. सऊदी अरब का नया शहदाजा कौन है।
Ans - नेफ बिन अब्दुल अजीज
88. लीबिया के पूर्व तानाशाह कौन था, जिसकी 20 अक्टूबर 2011 को हत्या कर दी गई।
Ans - कर्नल मुअम्मर गद्दाफी
89. वर्ष 2011 का मैन बुकर पुरस्कार किसे दिया गया।
Ans - लंदन के जुलियन बार्न्स (द सेंस ऑफ एन एंडिंग)
90. टेस्ट क्रिकेट में पहली बार स्पॉट फिक्सिंग में तीन पाकिस्तानी क्रिकेटरों को सजा सुनाई गई है, वे हैं।
Ans - सलमान बट, मोहम्मद आसिफ व मोहम्मद आमिर
91. किसने 1920 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में असहयोग प्रस्ताव पेश किया।
Ans - सी आर दास
92. योजना आयोग के अनुसार कितने वर्षो में भारत की आय दोगुनी होगी।
Ans - नौ वर्ष
93. सरदार पटेल के नेतृत्व में बारडोली सत्याग्रह कब हुआ था।
Ans - 1928 में
94. किस राज्य ने भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति जब्त कर उनमें स्कूल में खोलने के लिए कानून बनाया है।
Ans - बिहार
95. आगरा शहर की स्थापना किसने की थी।
Ans - सिकंदर लोदी ने
96. न्यूक्लियर रिएक्टर टाइम बम के लेखक कौन हैं।
Ans - तकाशी हिरोज
97. प्रेशर कुकर में भोजन तेजी से पकता है, क्योंकि वायुदाब में वृद्धि किसे बढ़ा देती है।
Ans - क्वथनांक को
98. ब्लैक होल के सिद्धांत को किसने प्रतिपादित किया था।
Ans - एस चंद्रशेखर
99. स्टानले कप किस खेल से संबंधित है।
Ans - आइस हॉकी
100. वर्ष 2011 में चुनी गई दक्षेस की प्रथम महिला महासचिव किस देश की है।
Ans- मालदीव की