आज हम आपको 6 नवंबर 2016 को आयोजित स्टेनोग्राफर परीक्षा का हल प्रश्न पत्र दे रहे हैं, इसका अभी तक एक ही भाग (जिसमें 50 प्रश्न शामिलहैं) हल किया गया है । अगला भाग बहुत जल्दी upload कर दिया जाएगा । प्रश्न पत्र बहुत आसान था, इसमें कोई शक नहीं है कि मेरिट
80+ रहेगी । सभी लोगों के हल किए गए प्रश्नों को जानने के लिए left corner पर एक vote
pole बनाया गया है । आप वोट करके अपने हल किए गए अंकों की संख्या बता सकते हैं । मोबाइल से प्रयोग कर रहे हैं तो सबसे नीचे view web
version का विकलप मिलेगा । उसके बाद left
side पर आप वोट पोल देख कर वोट कर सकते हैं ।
नोट:- प्रश्नों को हल करने में पूर्ण सावधानी बरती गयी है, फिर भी अगर किसी प्रश्न को लेकर मन में किसी भी प्रकार की शंका हो तो आप नीचे कमेन्ट में बता सकते हैं । जिन प्रश्नों का उत्तरनहीं मिल पाया है उन्हें * से दर्शाया गया है । रिजल्ट के लिए all the best
हिन्दी से पूछे गए प्रश्नों की संख्या 20 है, जिनका विवरण नीचे दिया जा रहा है ।
Q1. 'एकमात्र सहारा' अर्थ किस मुहावरे का है ?
उत्तर:- . 'एकमात्र सहारा', अंधे की लकड़ी होना मुहावरे का सही अर्थ है ।
Q2.हिंसक विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा है ?
उत्तर:-हिंसक से बनी भाव वाचक संज्ञा हिंसा है ।
Q3. संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द क्या कहलाते हैं ?
उत्तर:- संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं ।
Q4. गुण दोष रंग आकार दशा आदि का बोध कराने वाले विशेषण कहलाते हैं ?
उत्तर:- गुणवाचक विशेषण
Q5. संस्कृति का विशेषण है ?
उत्तर:- सांस्कृतिक
Q6. विस्मय स्थायी भाव किस रस में होता है ?
उत्तर:- अद्-भुद रस का स्थायी भाव विस्मय होता है ।
Q7. से(अलग होना) चिह्न कौन से कारक का है ?
उत्तर:- यह अपादान का बोध कराता है ।
Q8. शेखर एक जीवनी किस लेखक की रचना है ?
उत्तर:- मन्नू भण्डारी
Q9. वृक्ष से पत्ते गिरते हैं । वाक्य में से परसर्ग चिह्न किस कारक का है ?
उत्तर:- से परसर्ग अपादान का बोध कराता है ।
नोट:- जो अलग हुआ है उसमें अपादान नहीं मानता जाता है, बल्कि जहां से अलग हुआ है उसमें अपादान कारक होता है । जैसे राम गाँव से चला गया । यहाँ गाँव में अपादान कारक है ।
Q10. निम्न में से 'तुम चन्दन हम पानी' निबंध संग्रह के निबंधकार कौन हैं ?
उत्तर:- विद्यानिवास मिश्र
नोट:- विद्यानिवास मिश्र के अन्य निबंध हैं - अंगद की नियति, बसंत आ गया पर कोई बंधन नहीं,
मेरा देश वापस लाओ, अग्निरथ, मैंने सील पहुंचाई, छितवन की छाँह आँगन का पंछी और बंजारा मन ।
Q11. निम्न में से तत्सम शब्द है ?
उत्तर:- अश्रु
नोट:- अन्य विकल्पों में कपूर का तत्सम -कर्पूर,
हाथ- हस्त, पत्थर- प्रस्तर
Q12. भारतीय संविधान के किस अनुछेद में हिन्दी को भारत संघ की राजभाषा कहा गया है ?
उत्तर:- 343(1)
नोट:- संविधान के अनुच्छेद 343 से 351 तक संघ की राजभाषा का उल्लेख है ।
Q13. सादृश्य के कारण एक वस्तु को दूसरी वस्तु मान लेना किस अलंकार का लक्षण है ?
उत्तर:- भ्रांतिमान/भ्रम अलंकार
नोट:- इस अलंकार के अनुसार उपमेय और उपमान के सादृश्य का आभास सत्य मान लिया जाता है । परंतु संदेह अलंकार में दुविधा बाई रहती है , ये है या वो है । (देखें lucent सामान्य हिन्दी पृष्ठ संख्या- 173)
Q14. सूरदास किस काल के कवि थे ?
उत्तर:- सूरदास भक्तिकालीन कवि थे । भक्ति काल भी अंनेक बहगों में बंटा था जैसे कृष्ण भक्ति काल और राम भक्ति काल । सूरदास कृष्ण भक्ति काल से संबंध रखते थे । (देखें lucent सामान्य हिन्दी पृष्ठ संख्या- 186)
Q15. ‘खेत रहना’ का अर्थ है?
उत्तर:-*
Q16. यशोगान का संधि विच्छेद है ?
उत्तर:- यशः+गान । यह विसर्ग संधि का उदाहरण है ।
Q17. रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएँ है ?
उत्तर:- रेणुका, कुरुक्षेत्र, रश्मीरथी ।
नोट:- इनकी अन्य रचनाएँ हैं - हुंकार, द्वंदगीत, इतिहास के आँसू, धूप और धुआं, दिल्ली, रसवंती, उर्वशी ।
Q18. 'मैथिल कोकिल' किसे कहा जाता है ?
उत्तर:- मैथिल कोकिल/ अभिनव जयदेव विद्यापति को कहा जाता है ।
Q19. पयस्विनी का पर्यायवाची है ?
उत्तर:-पानी* इस विकल्प में थोड़ा doubt है ।
Q20. स्वयं अपने आप का सर्वनाम है ?
उत्तर:- निजवाचक
Q21. Image
उत्तर:-
Q22. Image
उत्तर:-
Q23. खाली स्थान(?) में कौन सा वर्ण आएगा ?
BG, GC, HN, N _?
उत्तर:- I सही उत्तर होगा । जिस प्रकार पहला वर्ण B अगले में दूसरा बनकर एक आगे होकर C हो जा रहा है, और दूसरा शब्द G अगले का पहला हो जा रहा है, इसी प्रकार से H के बाद आने वाला वर्ण I होगा ।
Q24. श्रेणी का अगला अंक क्या होगा ?
1, 4, 8, 13, 19 _ _ _
उत्तर:- 1 व 4 के बीच 3 का अंतर 4 व 8 के बीच
4 का अंतर इसी प्रकार से क्रम जारी है अतः 19 के बाद अंतर 7 का होगा और अगली संख्या होगी 19+7 = 26
Q25. श्रेणी में लुप्त पद ज्ञात करें ?
ABC, PQR, DEF, STU, ?
उत्तर:- ABC के बाद सीधे DEF पर ध्यान दिया जाये तो आगे आना वाले तीन वर्ण होंगे GHI ।
Q26. श्रेणी में लुप्त अक्षर ज्ञात करो ?
AD, GJ, MP, ?
उत्तर:-A और D के बीच 2 का अंतर है, D और J के बीच भी 2 का अंतर है इसी प्रकार क्रम जारी है । अतः प्रश्नवाचक चिह्न के स्थान पर SV
आएंगे ।
Q27. यदि a का अर्थ है जोड़ना, b का अर्थ है
‘घटाना’, c का अर्थ है ‘गुणा करना’, d का अर्थ है भाग देना तो दी गयी समीकरण का मान क्या होगा ?
18c14a6b16d4.
उत्तर:- हल करने पर 18×14+6-16÷4
BODMAS नियम का पालन कर हल करने पर सही उत्तर होगा =254
क्या है BODMAS:- दी गयी समीकरण में सबसे पहले, 'कोष्ठक' को हल किया जाता है, फिर 'भाग' को, उसके बाद 'गुणा', तत्पश्चात 'जोड़' आता है और अंत में 'घटाया' जाता है ।
Q28. निम्न में से कौन सी आकृति आएगी ?
F:E : : I :
उत्तर:-
Q29. एक कंपाइलर द्वारा किस प्रकारा की गलतियाँ देखी जाती हैं ?
उत्तर:-
Q30. परम क्या है ?
उत्तर:-सुपर कंप्यूटर है । पिछले प्रश्न पत्रों को देखने के बाद यह प्रश्न 11वीं बार पूछा गया है ।
Q31. undo के लिए कौन सा बटन इस्तेमाल किया जाता है ?
उत्तर:- ctrl+z
Q32. किसी कूट भाषा में DELHI को CDKGH
लिखा जाता है तो उसी भाषा में DEHRADUN को क्या लिखा जाएगा ?
उत्तर:- DELHI- CDKGH एक कम हो रहा है तो
DEHRADUN के लिए सही विकल्प होगा –
CDGQZCTM
Q33. विषम ज्ञात करो ।
सितार, पियानो, वायलिन, गिटार
उत्तर:- पियानो
Q34. TEN= 39, TWO= 58, ONE= ?
उत्तर:- T=20,E=5,N= 14 तो कुल योग = 39 इसी प्रकार ONE के लिए O=15, N=14, E=5 तब 15+14+5= 34 । अतः सही उत्तर होगा 34 ।
Q35. CHOREOGRAPHY से कौन सा शब नहीं बनाया जा सकता ?
उत्तर:- GEOGRAPHY नहीं बनाया जा सकता क्योंकि CHOREOGRAPHY सिर्फ एक G है और इसमें दो ।
Q36.+ प्रतीक है - का , - प्रतीक है × का , ÷ प्रतीक है + का, × प्रतीक है ÷ का तो निम्नलिखित का उत्तर क्या होगा ?
10×5÷3-2+3
उत्तर:- हल करने पर प्राप्त होगा, 10÷5+3×2-3 = 5
Q38. रालम, कफ़नी , पोंटिंग, नामिक क्या हैं ?
उत्तर:- पिथौरागढ़ में स्थित ग्लेशियर
Q39. पारस्थितिकी किससे संबन्धित है ?
उत्तर:-प्राणी व पर्यावरण के पारस्परिक संबंध से
Q40. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय कहाँ है ?
उत्तर:- द हेग (नीदरलेंड)
Q41. प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है
?
उत्तर:- गांधीनगर (गुजरात) इसकी स्थापना 1986 में की गयी थी ।
Q42. निम्न में कौन सा वाद्य यंत्र नहीं है ?
हुड़का रणसिंगा, एपण, बांसुरी
उत्तर: - एपण
Q43.उत्तराखंड हिन्दी अकादमी किसके नाम पर है ?
उत्तर:- पीताम्बर दत्त बड़थवाल
Q44. खड़ग सिंह वल्दिया किस क्षेत्र से संबन्धित हैं ?
उत्तर:- भूगर्भशास्त्री (Geologist)
खड़ग सिंह वल्दिया का जन्म 20 मार्च 1937 में म्यामार में हुआ था । वे मूल रूप से पिथौरागढ़ के निवासी हैं । इन्हें पद्म विभूषण(2015) तथा पद्म श्री (2007) से सम्मानित किया जा चुका है ।
Q45. ग्राम सभा की बैठक की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर:-ग्राम पंचायत का मुखिया उसकी अनुपस्थिति में उप मुखिया
Q46. किंहें निरंकारी बाबा के नाम से जाना जाता था ?
उत्तर:-बाबा हरदेव सिंह
Q47. नानक सागर बांध किस जनपद में स्थित है ?
उत्तर:- उधमसिंहनगर (हाल ही में इसके जल स्तर बढ्ने से यह काफी चर्चा में रहा )
Q48. निम्न में से कौन सा लीप वर्ष है ?
1987, 1904, 1906, 1957
उत्तर:- जिस वर्ष में 4 का भाग पूर्ण रूप से चला जाये वह एक लीप वर्ष होगा । लीप वर्ष में दिनों की संख्या 366 होती है । 1904÷4 पूर्ण रूप से विभाजित हो जाता है अतः यह सही उत्तर होगा ।
Q49.कुमाऊँ परिषद का गठन कब किया गया ?
उत्तर:- 1916
Q50. हुड़का किस जनजाति का प्रमुख वाद्य यंत्र है ?
उत्तर:-भोटिया जनजाति का