राजनीति विज्ञान प्रश्नोत्तर ( Most Imp)

1.1. राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत किस ज़िले से हुई?→ नागौर

2. किस व्यक्ति ने वर्ष 1922 में यह माँग की कि भारत के संविधान की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाना चाहिए?
मोती लाल नेहरू

3. कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था? →1936

4. वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की? →जवाहर लाल नेहरू

5. वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युद्धोपरान्त संविधान का निर्माण करेगी? →क्रिप्स योजना

6. राज्यसभा के लिए नामित प्रथम फ़िल्म अभिनेत्री कौन थीं? →नरगिस दत्त

7. निम्न में किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठन किया गया?
कैबिनेट मिशन योजना

8. कैबीनेट मिशन योजना के अनुसार, संविधान सभा के कुल कितने सदस्य होने थे? →389

9. संविधान सभा के लिए चुनाव कब निश्चित हुआ? →जुलाई 1946

10. संविधान सभा का चुनाव निम्न में से किस आधार पर हुआ? →वर्गीय मताधिकार

11. संविधान सभा के सदस्यों को निम्न में से किसने प्रत्यक्ष रुप से निर्वाचित किया?
प्रान्तों की विधान सभा

12. मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया?
मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिये एक अलग संविधान सभा चाहता था

13. संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए थे? →208

14. पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गयी? →299

15. संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था?
हैदराबाद

2.1. भारतीय संविधान में निम्न में से किस अधिनियम के ढांचे को स्वीकार किया गया है? →भारत शासन अधिनियम 1935

2. किस राज्य में सबसे अल्प अवधि (16 दिसम्बर, 1976 से 28 दिसम्बर, 1976) के लिए राष्ट्रपति शासन लागू रहा था?
उड़ीसा

3. प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था? →जी. वी. मावलंकर

4. पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया? →20 जुलाई, 1951

5. संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकता के सम्बन्ध में संसद ने एक व्यापक नागरिकता अधिनियम कब बनाया? →1955

6. संविधान सभा में किस प्रान्त के प्रतिनिधित्व सर्वाधिक थे? →संयुक्त प्रान्त

7. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ?
सितम्बर 1946

8. मुस्लिम लीग कब अंतरिम सरकार में शामिल हुई?→ अक्टूबर 1946

9. संविधान सभा की पहली बैठक किस दिन शुरू हुई? →9 दिसम्बर 1946

10. संविधान सभा का पहला अधिवेशन कितनी अवधि तक चला? →9 दिसम्बर 1946 से 23 दिसम्बर 1946

11. देश के स्वतन्त्र होने के पश्चात संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई?
31 अक्टूबर 1947

12. संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया? →सच्चिदानन्द सिन्हा

13. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था? →डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

14. संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य 'उद्देश्य प्रस्ताव' था 22 जनवरी 1947 को यह प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया?
जवाहर लाल नेहरू

15. संविधान निर्माण के विभिन्न पहलुओं से सम्बंधित कौन-कौन समितियाँ संविधान सभा ने नियुक्त की ? →संघ संविधान समिति, प्रान्तीय संविधान समिति, संघ शक्ति समिति

3.1.भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित्त है? →जनता

2. निम्न में से किस व्यक्ति ने दो बार कार्यकारी प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला? →गुलज़ारीलाल नन्दा

3. प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं? →मोरारजी देसाई

4. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है? →राष्ट्रपति

5. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी 'आत्मा' की आख्या प्रदान की गयी है? →प्रस्तावना

6. निम्न में से कौन संसद का अनन्य भाग नहीं है? →उपराष्ट्रपति

7. राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कौन करता है? →विधानसभा के निर्वाचित सदस्य

8. 31वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गयी है? →545

9. उच्चतम न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन कर सकता है?
राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त कर उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

10. दीवानी मामलों में संसद के सदस्यों को किस दौरान गिरफ़्तार नहीं किया जा सकता? →संसद के सत्र के दौरान, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन पूर्व तक, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन बाद तक

11. संघीय मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम मंत्री कौन थे? →श्यामा प्रसाद मुखर्जी